Blog

आखिर क्यों तीन दिनों से जल रही देश की राजधानी?, दिल्ली हिंसा से जुड़ी 10 बड़ी बातें

देश की राजधानी दिल्ली पिछले तीन दिनों से जल रही है। हिंसा कम होने के नाम नहीं ले रही है। हिंसा में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि सैकड़ों लोग घायल बताए जा रहे हैं।

हिंसा वाली जगहों पर देर रात भी कई गाड़ियों में आग लगा दी गई। वहीं आज सुबह से मौजपुर, बाबरपुर और जाफराबाद इलाके में पथराव की घटना रुक-रुक कर सामने आई हैं। पूरे मामले को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने कमिश्नर से बात की है। 10 प्वाइंट्स में समझिए पिछले तीन दिनों में दिल्ली में क्या हुआ?

1. दिल्ली के मौजपुर, बाबरपुर और जाफराबाद इलाके में अभी भी हालत तनावपूर्ण हैं। सोमवार सुबह भी इन इलाकों से पथराव की घटना सामने आई है। इस हिंसा में अब तक दिल्ली पुलिस के एक कॉन्सटेबल समेत 5 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि सैकड़ों लोग घायल बताए जा रहे हैं।

2. हिंसा पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। उच्चस्तरीय मंथन शुरू हो गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने तमाम आला हुक्मरानों को इस आपात बैठक में तलब किया है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जिन इलाकों में हिंसा हुई है, उन इलाके के विधायकों की बैठक बुलाई।

3. हिंसा के बावजूद CAA के विरोध में जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे धरने पर बैठी महिलाओं का प्रदर्शन अब भी जारी है।

4. हिंसा को देखते हुए आज दिल्ली मेट्रो ने जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकलपुरी, जोहरी एनक्लेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशन को फिलहाल बंद कर दिया है।

5. हिंसा की वजह से दिल्ली सरकार ने मंगलवार को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रहने का निर्देश दिया है। मनीष सिसोदिया ने यह कहा कि जिन स्कूलों में परीक्षा आयोजित की जानी थी, उन्हें भी रद्द कर दिया गया है। हालांकि सीबीएसई की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि सीबीएसई की परीक्षाओं में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

6. हिंसा और आगजनी को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सोमवार शाम से ही पूरे उत्तर पूर्वी जिले में धारा 144 लगा दी है।

7. सोमवार को हुई हिंसा को देखते हुए उत्तर पूर्वी जिले में बड़ी तादाद में पुलिस की तैनाती की गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे की वजह से पुलिस स्टाफ की कमी भी पड़ रही है। इसी वजह से क्राइम ब्रांच जैसी प्रोफेशनल यूनिट को लॉ एंड ऑर्डर सिचुएशन को हैंडल करने के लिए उत्तर पूर्वी जिले में तैनात किया जा रहा है।

8. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौजपुर, कर्दमपुरी चांद बाग़, भजनपुरा, करावल नगर इलाकों में काफी ज्यादा हिंसा हुई। लोगों ने आमने-सामने आकर पथराव किया।

9. पुलिस ने देर रात हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। एहतियातन कई रोड्स को बैरिकेड करके बंद कर दिया गया है।

10- दिल्ली से सटे दूसरे राज्यों को हाई अलर्ट कर दिया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

2 weeks ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

2 weeks ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

2 weeks ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.