उत्तराखंड कांग्रेस को लगा झटका! प्रदेश सचिव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता BJP में हुए शामिल

उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। खटीमा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थामा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में कांग्रेसियों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रीति और नीति से प्रभावित होकर बीजेपी से जुड़ने की बात कही। दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय खटीमा दौरे पर हैं। अपने दौर के दूसरे दिन सीएम धामी ने खटीमा में कांग्रेस प्रदेश सचिव तरुण ठाकुर के साथ प्रदेश संगठन सचिव राम पांडे और महेंद्र ठाकुर को माला पहनाकर बीजेपी की सदस्यता दिलाई। उनके साथ सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थामा।

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी परिवार में शामिल पर होने पर सभी कांग्रेसी नेताओं का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। ऐसे में सभी लोगों का बीजेपी परिवार में वो स्वागत और अभिनंदन करते हैं। साथ ही यह भी विश्वास जताते हैं कि वो बीजेपी को मजबूत करने का काम करेंगे।

गौर हो कि बीती रोज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भारत नेपाल सीमा पर स्थित चंपावत जिले के मंच गांव पहुंचे। जहां वे हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। तिरंगे और भारत की आजादी के लिए न जाने कितने लोगों ने अपना बलिदान दिया है और उन्हें स्मरण करने का समय है।

सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि सरकार सीमांत क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पबद्ध हैं। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने, डॉक्टरों की तैनाती, स्कूलों की व्यवस्था, संपर्क मार्गों, बिजली, कनेक्टिविटी की समस्याओं को दूर करने के लिए कार्य किया जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

7 days ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

7 days ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

7 days ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.