उत्तराखंड: मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया जारी, 250 सड़कें बंद

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज और कल बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 21 और 22 जुलाई को भी नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के लिए बारिश की चेतावनी देते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच सड़कों के खुलने-बंद होने का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही बारिश ने सड़कों को खोलने के काम में लगी कार्यदायी संस्थाओं की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। सोमवार शाम तक की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में तीन नेशनल हाईवे समेत कुल 250 सड़कें अवरुद्ध हैं। लोनिवि ने एहतियातन प्रदेश में निर्माणाधीन करीब 80 पुलों का काम रोक दिया है। 

इसके साथ ही शासन ने आपदा की स्थिति को देखते हुए टोल फ्री नंबर जारी किए हैं। समस्त अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबरों 0135-2710334, फैक्स नंबर 0135-2710335, टोल फ्री नंबर 1070, 9557444486 पर तत्काल सूचना देंगे। साथ ही पीड़ित या अन्य कोई भी व्यक्ति इन नंबरों पर फोन कर किसी भी दुर्घटना की सूचना दे सकता है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.