उत्तराखंड: जासूसी कांड मामले को लेकर कांग्रेस ने किया राजभवन कूच, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम समेत कई नेता गिरफ्तार

जासूसी कांड मामले में सदन से शुरू लड़ाई अब सड़क तक पहुँच चुकी है। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के आह्वाहन पर आज उत्तराखंड कांग्रेस ने राजभवन कूच किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राजभवन कूच के लिए पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हाथीबड़कला में  बैरिकेडिंग लगाकर रोका दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में काफी धक्का-मुक्की भी हुई।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट सहित कई नेताओं को पुलिस गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई। करीब 200 से अधिक कार्यकर्ताओं को कुछ देर तक पुलिस लाइन में बैठाए रखने के बाद निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन देकर मामले सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में न्यायिक जांच की मांग की जाएगी। कहा कि आखिर केंद्र सरकार इस पूरे प्रकरण पर जांच बैठाने से क्यों कतरा रही है? प्रीतम सिंह ने कहा कि आज जब इस गंभीर प्रकरण ने पूरे देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है।

ऐसे में कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि गृहमंत्री अमित शाह को नैतिकता के आधार पर तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रीतम ने कहा कि इस प्रकरण ने देश की जनता को हतप्रभ कर दिया है। एक तरफ जहां लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हो रहा है, वहीं दूसरी ओर व्यक्ति की निजता पर भी सेंधमारी की जा रही है। उधर, इस मामले में पूर्व राज्यमंत्री मनीष कुमार ने भी केंद्र सरकार की निंदा की है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 week ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 week ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 week ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

2 weeks ago

This website uses cookies.