उत्तराखंड: सड़क दुर्घटना में देवभूमि का लाल हुआ शहीद, कुछ वक्त पहले हुई थी सगाई

वीर भूमि उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर है। जनपद चमोली के नारायण बगड़ ब्लॉक के कंडवाल गांव निवासी सचिन कंडवाल 26 साल की उम्र में शहीद हो गए हैं।

1 साल पहले ही शहीद की सगाई हुई थी। अब कुछ महीनों में शादी की तैयारी थी। लेकिन ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर था। शहीद सचिन का छोटा भाई भी भारतीय सेना में तैनात है। वर्तमान में शहीद का परिवार देहरादून के राजीव नगर धर्मपुर में किराए के मकान पर रहता है।

बताया जा रहा है कि प्रयागराज से दिल्ली आते वक्त एक सड़क दुर्घटना में 55 बंगाल इंजीनियरिंग में कार्यरत जवान सचिन कंडवाल शहीद हुए हैं। शहीद सचिन का पार्थिव शरीर आज देहरादून लाया जाएगा। इसके बाद हरिद्वार में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। महज 26 साल की उम्र में सचिन शहादत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

इसी महीने छुट्टी पर देहरादून आए थे सचिन


शहीद सचिन का परिवार वर्तमान में देहरादून में रहता है, लेकिन गांव में उनके परिवार का आना-जाना लगा रहता है। सचिन के चचेरे भाई संदीप ने बताया कि सचिन इसी महीने की शुरुआत में छुट्टी पर देहरादून आए थे। उनकी पोस्टिंग 55 बंगाल इंजीनियरिंग रेजिमेंट में थी। उनकी यूनिट इन दिनों गलवान घाटी में तैनात है।

बताया कि सचिन को 25 जुलाई को ड्यूटी पर जाना था, लेकिन 16 जुलाई को ही यूनिट से बुलावा आ गया था। बुधवार सुबह इलाहाबाद से वह अपने गंतव्य को रवाना हुए थे कि मथुरा एक्सप्रेस वे पर गलत दिशा से आ रहे डंपर ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सचिन कण्डवाल शहीद हो गए। सचिन ने मंगलवार रात को अपने पिता मधुप्रसाद तथा माता रजनी देवी से फोन पर बातचीत की थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.