उत्तराखंड: आत्मनिर्भर बनने की कोशिश में बंजर ज़मीन को बनाया उपजाऊ, सीएम ने की तारीफ, पढ़िये क्या कहा?

कोरोना काल में उद्योग-धंधों पर बहुत ही बुरा असर पड़ा है। कई कारखाने बंद होने की वजह से लोगों को रोजगार खोना पड़ा है। बड़ी तादाद में प्रवासी गांवों को लौट गए हैं।

ऐसे में उनके पास आत्मनिर्भर बनने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। सरकारों को भी इस बात का एहसास है, इसलिए वो भी लोगों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। इसी राह पर चलते हुए उत्तराखंड के एक युवक ने 15 साल से बंजर बड़ी जमीन को ही उपजाऊ बना डाला है। दरअसल टिहरी के थौलधार में युवक प्रकाश बड़ोनी ने 15 साल से बेकार पड़ी इस जमीन पर आत्मनिर्भर बनने की कोशिश में एक कदम आगे बढ़ाते हुए खेती शुरू की। जिसका रिजल्ट डेढ़ महीने में ही दिखने लगा है। पहाड़ों के बीच खाली पड़ी इस जमीन पर युवक ने सब्जी उगाना शुरू किया और अब वो सब्जियां तैयार हो गई हैं।

युवक अब इसी काम को आगे बढ़ाना चाहता है। वो आगे भी खेती ही करना चाहता है, इसके लिए वो सरकार का आर्थिक मदद चाहता है। उसने अपनी उगाई सब्जियों की फोटो सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को ट्विट पर टैग किया और उनसे मदद की गुहार लगाई। उसने ट्विटर पर लिखा, ”आत्मनिर्भर बनने का एक छोटा सा प्रया , पिछले पंद्रह वर्ष पुरानी बंजर  जमीन पर सब्जी उत्पादन शुरू किया, जिसका रिज़ल्ट एक माह पंद्रह दिन में ही शुरू हो गया, मेरी सरकार से मांग है हमारी कुछ आर्थिक सहायता की जाय जिससे मै इसको बड़े स्तर पर कर सकूं”

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी प्रकाश के इस काम की जमकर तारीफ की और उसे टैग करते हुए लिखा, ”बहुत ही बढ़िया और सराहनीय प्रयास है। मैं इस उत्कृष्ट कार्य के लिए आपको बधायी देता हूं। प्रकाश, आप टिहरी के डीएम से सम्पर्क करें और ज़िले में चल रही परियोजनाओं का लाभ उठाएं।”

सीएम के प्रोत्साहन के लिए प्रकाश बड़ोनी ने शुक्रिया अदा किया। इस काम को आगे बढ़ाने की बात कही।

कोरोना काल में जिस बड़ी तादाद में बड़ी-बड़ी कंपनियां बंद हुईं। लोगों ने रोजगार खोए। उससे एक बात जो समझने वाली है वो ये कि हर किसी को आत्मनिर्भर बनने की तरफ कोशिश करनी चाहिए। अपने काम में रोजगार खोने के चांस काफी काम होते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.