उत्तराखंड: कांग्रेस नेताओं पर हुई FIR के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

उत्तराखंड में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की गई FIR के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा में प्रदर्शन किया।

इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने हरीश रावत समेत दूसरे पार्टी नेताओं के खिलाफ की गई FIR को वापस लेने की मांग की। मांगें नहीं माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी दमनकारी नीति के तहत कांग्रेस नेताओ पर मुकदमे दर्ज कर रही है। जबकि कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी होने के नाते लगातार जनहित के मुद्दे उठा रही है।

हरीश रावत पर क्यों हुआ मुकदमा?

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेस ने 29 जून को देशभर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इसी कड़ी में उत्तराखंड के कांग्रेस नेताओं ने भी प्रदर्शन किया। पूर्व सीएम और कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान बैल गाड़ी की सवारी की और ये संदेश देने की कोशिश की कि तेल के दाम ऐसे ही बढ़ते रहे तो एक दिन वापस बैल गाड़ी पर चलना पड़ेगा। आरोप है कि प्रशासन की तरफ से इजाजत नहीं मिलने के बावजदू कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया। इसी को लेकर हरीश रावत और उनके 20 सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

प्रशासन की तरफ से कहा गया कि कोविड 19 महामारी की वजह से सभी से सोशल डिस्टेंसिंग करने को कहा गया है। प्रदर्शन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो नहीं किया गया, इसी वजह से उनके खिलाफ देहरादून के रायपुर में केस दर्ज किया गया।

अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.