उत्तराखंड: कोरोना संकट के बीच हुई त्रिवेंद्र कैबिनेट की बैठक, सरकार ने आपको कितनी राहत दी? पढ़िए

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में कोरोना संकट को देखते हुए जनता को राहत देने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं।

सरकार ने परिवहन सेक्टर को बड़ी राहत दे दी। कोरेाना की वजह से 50 फीसदी क्षमता पर वाहन चलाने का मानक लागू रहने तक रोडवेज, निजी ऑपरेटर और सिटी बस का किराया सरकार ने दोगुना करने को मंजूरी दे दी। सरकार ने फेरी, ठेली के जरिए कारोबार करने वाले छोटे कारोबारियों के लिए केंद्र सरकार द्वारा घोषित रोजगार योजना में दो फीसदी ब्याज सब्सिडी देने का फैसला किया है।

कैबिनेट ने 20 हजार युवाओं को मोटर टैक्सी योजना के लिए सहकारी बैंक के जरिए 60 हजार रुपये लोन देने और पहले दो साल का ब्याज खुद अदा करने के फैसले पर मुहर लगा दी है। मंत्री मदन कौशिक ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते बताया कि 18 विभिन्न प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इनमें 3 को स्थगित कर दिया गया।

कैबिनेट प्रस्तावों के अलावा कोरोना संक्रमण पर राज्य की स्थिति और कांवड़ यात्रा के आयोजन पर भी चर्चा की गई। मदन कौशिक ने बताया कि प्रदेश में साधारण बस का किराया पहाड़ के रूट पर 1.50 पैसे प्रति किलोमीटर है। जबकि मैदानी रूट पर किराया 1.05 रुपये है। इसे बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है। एसी बसों का किराया सवा से तीन गुना तक बढ़ाया गया है। सिटी बसों का किराया भी किलोमीटर स्लैब के अनुसार दोगुना करने को मंजूरी दे दी गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.