उत्तराखंड: अल्मोड़ा में कांग्रेस को खत्म करने की साजिश? हरीश बनौला का गंभीर आरोप

अल्मोड़ा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरीश बनौला ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके द्वारा उनके निष्कासन की झूठी खबरें फैलाई गई।

उन्होंने कहा कि वो आज भी कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष हैं। उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो किसी व्यक्ति विशेष के लिए कार्य कर रहे हैं। उनका मकसद कांग्रेस पार्टी को खत्म करना है। आरोप लगाया कि उनके द्वारा पार्टी को प्राइवेट लिमि​टेड बनाया जा चुका हैं।

अल्मोड़ा में पत्रकार वार्ता कर हरीश बनौला ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा मेरे खिलाफ मीडिया के माध्यम से भाम्रक प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझ पर पंचायत चुनाव के दौरान निष्कासन करने का मन गढ़त आरोप लगाया गया। उन्होंने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष से सवाल किया कि मेरा निष्कासन किस आधार पर किया गया है, क्योंकि मुझे निष्कासन से पूर्व न ही कोई नोटिस दिया गया न ही निष्कासित किए जाने का कोई पत्र। उन्होंने कहा कि मुझे निष्काषित करने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संगठन को है न कि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष को।

हरीश बनौला ने कहा कि उनका नाम आज भी कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष की लिस्ट में मौजूद है। उन्होंने सीधे-सीधे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे पर आरोप लगाते हुए कहा कि ​पीताम्बर पांडे कभी कांग्रेस के सच्चे सिपाही नहीं रहे। वो जिले में लगातार कांग्रेस को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। जिस कारण आज उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन एक व्यक्ति की प्राइवेट पार्टी बन कर रह गई है।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.