उत्तराखंड: शातिर ठग ने कांस्टेबल से की लाखों की ठगी, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड में ठग कितने शातिर हो गए हैं, इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि वो पुलिसवालों को भी शिकार बनाने से नहीं चूक रहे हैं।

एक ऐसा ही मामला देहरादून के रायपुर थाना इलाके में सामने आया है। इस संबंध में रायपुर थाना पुलिस ने महिला कांस्टेबल के साथ जमीन धोखाधड़ी के मामले में प्रापर्टी डीलर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, प्रॉपर्टी डीलर ने जमीन बेचने के लिए पावर ऑफ अटॉर्नी अपने नाम होने का झांसा देकर ठगी की।

रायपुर थाना के प्रभारी अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि एसपी क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात कांस्टेबल अंजनी असवाल जो कि पुलिस कालोनी कंडोली राजपुर रोड में रहती हैं। उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर साहब सिंह राणा, निवासी वसुंधरा एन्क्लेव डोभाल चौक नेहरूग्राम के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि जमीन लेने के लिए साल 2017 में अंजनी के पति ने अपने दोस्त ऊर्जा निगम में तैनात वीर सिंह पंवार से संपर्क किया था। वीर सिंह ने प्रॉपर्टी डीलर साहब सिंह से उनकी मुलाकात करवाई थी।

इस दौरान रायपुर में 130 गज जमीन सौदा 17 लाख 55 हजार रुपये में तय किया गया था। आरोप है कि साहब सिंह ने जमीन मालिक ललित बद्री से पावर ऑफ अटॉर्नी उसके नाम होने की बात कही और फिर 50 हजार रुपये नगद दिए गए। इसके बाद अलग-अलग समय पर 12 लाख 50 हजार रुपये साहब सिंह को दिए गए। इस दौरान डीलर साहब सिंह रजिस्ट्री कराने के मामले को टालता रहा।

जब मामले की जांच की गई तो पता चला कि जमीन के मालिक ललित बद्री ने डीलर साहब सिंह को अटॉर्नी नहीं दी थी। जब डीलर से पैसे मांगे गए तो उसने नहीं दिए। थाना प्रभारी के मुताबिक, डीलर के खिलाफ केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.