सावधान! उत्तराखंड के इन तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आसमान से बरस रही आफत से प्रदेश वासियों को फिलहाल राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है।

मौसम विभाग की ओर जारी अलर्ट के मुताबिक, प्रदेश के तीन जिलों में अगले 24 घंटे में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राज्य के इन तीन जिलों में आज भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के आनसुरा, कुमाऊं क्षेत्र के तीन जिलों में आज भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने जिन तीन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है, उनमें पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पिछले कई दिनों से जारी बारिश के चलते राज्य के अधिकतर जिलों में आपदा जैसे हालात बन गए हैं। चमोली जिले में भूस्खलन की वजह से 10 सड़कें बंद हो गई हैं। वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। लगातार हो रही बारिश की वजह से सड़कें खोलने का काम प्रभावित हो रहा है। गुरुवार को बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ और भनेरपाणी में बंद हो गया था, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 7 बजे खोला जा सका।

वहीं, पिथौरागढ़ कुछ ऐसे ही हालात हैं। मुनस्यारी के धापा क्षेत्र समेत कई गांवों में भूस्खलन की वजह से भारी नुकसान पहुंचा है। खतरे को देखते हुए गांव में रहने वाले 47 लोगों ने मकान छोड़ दिए। फिलहाल सभी परिवार जंगल में टेंट लगाकर रहने को मजबूर हैं। यहां 19 जुलाई को हुई भारी बारिश से भयंकर तबाही मची थी। बारिश के बाद गांव की सड़क ध्वस्त हो गई थीं। इस दौरान कई भवन भी जमींदोज हो गए थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.