देश के साथ ही उत्तराखंड में कोरोना ने अब तक का सबसे बड़ा प्रहार किया है। देश में जहां बुधवार को 16 हजार के करीब केस आए जो एक दिन में कोरोना पॉजिटिव केस के सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।
वहीं किलर वायरस से पिछले 24 घंटे में 465 लोगों ने दम तोड़ दिया। देश में कोरोना के अब तक 4 लाख 56 हजार से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। राहत की बात बस इतनी है कि कुल केस के आधे से ज्यादा करीब 2 लाख 58 हजार मरीज डिस्चार्ज होकर घर लौट चुके हैं। इन सब के बीच एक अच्छी बात ये भी है कि सरकार ने कोरोना के टेस्ट बढ़ा दिए हैं। हर दिन करीब डेढ़ से दो लाख टेस्ट हो रहे हैं।
देश के साथ ही उत्तराखंड में भी कोरोना ने जबरदस्त प्रहार किया है। यहां एक दिन में कोरोना से संक्रमित 5 लोगों की मौत हो गई। जिसमें ऋषिकेश एम्स में तीन मृतकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। टिहरी जिले में दो संक्रमित लोगों की मौत हुई है। हालांकि बुधवार को बाकी दिनों के मुकाबले कम केस सामने आए। प्रदेश में बुधवार को 33 करोना संक्रमित मरीज मिले। वहीं पांच संक्रमित लोगों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राजधानी अनुसार देहरादून में 10, पौड़ी में 09, ऊधमसिंह नगर में 06, टिहरी में 06 और हरिद्वार में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इन्हें मिलाकर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 2568 हो गई है। वहीं प्रदेश में 35 संक्रमितों की अब तक मौत हो चुकी है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.