उत्तराखंड में कोरोना वैक्सीनेशन के बाद किसी ने ली सेल्फी, किसी का ढोल नगाड़ों से हुआ स्वागत, पढ़िये वैक्सीन लगवाने वालों की पहला रिएक्शन

पूरे देश में कोरोना वैक्सीनेश प्रोग्राम की शुरुआत हो गई है। उत्तराखंड में भी हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाया जा रहा है।

वैक्सीन लगने के बाद हेल्थ वर्कर्स काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत के बाद ऋषिकेश में सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर पहला टीका लगाया गया। यह टीका स्वास्थ्य कर्मी शिव सिंह नेगी को लगाया गया। बागेश्वर जिला अस्पताल में टीकाकरण शुरू हो गया है। टनकपुर में भी टीका लगना शुरू हो गया है। यहां स्वास्थ्य विभाग के पर्यावरण मित्र दीपक कुमार को सबसे पहले कोरोना वैक्सीन लगी।

राजधानी देहरादून के दून अस्पताल में पहला टीका वार्ड ब्वाय शैलेन्द्र को लगा। उसके बाद उन्हें ऑब्जरवेशन में रखा गया। पिथौरागढ महिला अस्पताल में पहला टीका  जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. कुंदन कुमार को 10.22 में लगा। पिथौरागढ़ में सीएमओ डॉ. एच सी पंत ने पहला टीका लगाया। नैनीताल में 11.15 पर पहला टीका एसटीएच के एमएस डॉ अरुण जोशी को लगा है। -काशीपुर एलडी भट्ट अस्पताल में कोरोना नोडल अधिकारी अमरजीत सिंह को 11. 20 पर कोरोना का पहला टीका लगा, स्वास्थ्य कर्मियों ने ताली बजाकर स्वागत किया। हरिद्वार में आशा कार्यकर्ती संजीता को पहला टीका 11:23  पर लगाया गया। दूसरा टीका रोशनाबाद की आशा कार्यकर्ता जोनी को 11:31 पर लगाया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.