टिहरी गढ़वाल के लोग सावधान! इन चार इलाकों में कोरोना का सबसे ज्यादा खतरा, इन इलाकों से रहें दूर

कोरोना वायरस ने एक बार फिर उत्तराखंड में रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में जरूरत है कि आप खुद को सुरक्षित रखें। बिना मतलब घर से ना निकलें।

टिहरी गढ़वाल में भी कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। नई टिहरी के सी ब्लॉक में कोरोना का प्रकोप देखा जा रहा है। पूर्व मंत्री दिनेश धनै के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद टिहरी के प्रशासन ने नई टिहरी सी ब्लॉक को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। आने वाले 28 दिनों तक नई टिहरी के सी ब्लॉक में लोगों की आवाजाही पूरी तरीके से बंद रहेगी। आवश्यक सेवाओं को ही लॉकडाउन के दौरान छूट दी जाएगी।

टिहरी के सी ब्लॉक के लोगों को जरूरी सामान खरीदने के लिए सिर्फ पास की सड़क तक आने की छूट रहेगी। वहां पर पुलिस टीम की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन यहां के लोगों को जरूरी सामान उपलब्ध कराएगा। हाल ही में पूर्व मंत्री दिनेश धनै कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद जिला प्रशासन ने सी ब्लॉक को पूरी तरीके से सील करने का आदेश दिया है। एसडीएम फिचाराम चौहान ने बताया कि मोहल्ले में सामान और दवाई लोगों तक उपलब्ध कराने के लिए पुलिस को निर्देश दे दिए गए हैं। कंटेनमेंट जोन घोषित करने के बाद नगर पालिका नई टिहरी के सैनेट्री इंस्पेक्टर प्रीतम नेगी और उनकी टीम ने सी ब्लॉक और हनुमान चौक को अच्छी तरीके से सैनिटाइज किया है। इस समय टिहरी गढ़वाल जिले मे 4 कंटेनमेंट जोन हैं।

  • मुनकी रेती का शीशम झाड़ी मोहल्ला, वार्ड नंबर 5
  • कीर्ति नगर के जाखनी का घिल्डियाल गांव
  • प्रताप नगर का जागनी गांव, पटवार क्षेत्र सिलारी
  • नई टिहरी-सी ब्लॉक

नई टिहरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी एक पुलिसकर्मी को संक्रमित पाया गया है। इसके बाद बाद वहां पर हड़कंप मचा गया है। कार्यालय में सिपाही के कमरे को सील कर दिया गया है। संक्रमित पुलिसकर्मी को कोरोना केयर सेंटर में इलाज के लिए भेज दिया गया है। संक्रमित सिपाही भी कंटेनमेंट जोन बने टिहरी के सी ब्लॉक में ही रहता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोविंद सिंह रावत ने बताया कि सी ब्लॉक को कंटेन्मेंट जोन बनाना बहुत जरूरी था। उन्होंने बताया कि सी ब्लॉक के कंटेनमेंट जोन बनने के बाद उन्होंने सी और एफ ब्लॉक में रहने वाले पुलिसकर्मियों की कोरोना वायरस जांच कराई थी, जिसमें से सी ब्लॉक के ही निवासी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके संपर्क में आने वाले 7 दूसरे पुलिसकर्मियों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। साथ ही उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.