तो उत्तराखंड में इस वजह से फटा ‘कोरोना बम’? क्या है असली वजह, और कौन है जिम्मेदार, पढ़िए

उत्तराखंड में हाईकोर्ट की सख्ती के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आया है। बाहर से रेड जोन में आ रहे प्रवासियों को अल्मोड़ा के होटलों में क्वारंटाइन किया जा रहा है।

उत्तराखंड हाईकोर्ट के द्वारा रेड जोन से आ रहे प्रवसियों को संस्थागत क्वारंटाइन कराने के आदेश के बाद शनिवार  को मुंबई से अल्मोड़ा पहुंचे 42 लोगों को अल्मोड़ा में विभिन्न होटलों में संस्थागत क्वारंटाइन किया गया है। बता दें कि अल्मोड़ा जिले में लगातार प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी है। अभी तक अल्मोड़ा जिले में 22 हजार से ज्यादा प्रवासी पहुंच चुके हैं।

इससे पहले बाहर से आ रहे प्रवासियों को सिर्फ होम क्वारंटाइन किया जा रहा था, लेकिन उत्तराखंड हाईकोर्ट द्वारा पिछले दिनों रेड जोन से आ रहे प्रवासियों को संस्थागत क्वारंटाइन कराए जाने के आदेश के बाद आज अल्मोड़ा में रेड जोन मुंबई से पहुंचे 42 लोगों को संस्थागत क्वारंटाइन किया गया। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि विगत दो दिनों से रेड जोन से आ रहे लोगो को संस्थागत क्वारंटाइन किया जा रहा है।

अभी तक 100 के लगभग लोगों को सुनीता होटल, होटल डीनापानी और कुमाऊं मंडल विकास निगम के हॉलिडे होम में संस्थागत क्वारंटाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक अल्मोड़ा जिले में 22 हजार से अधिक प्रवासी पहुंच चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में इस समस्या पर नहीं दिया गया ध्यान तो गांवों में फट सकता है ‘कोरोना बम’!

इससे पहले लगातार प्रदेश के गावों में लोग यह शिकायत कर रहे थे कि प्रवासियों को क्वारंटाइन के लिए प्रशासन द्वारा कोई इतंजाम नहीं किए गए थे। प्रवासियों को होम क्वारंटाइन रहने के लिए कहा गया था। इसकी जिम्मेदारी गांवों के प्रधानों को दी गई थी। ऐसे में गांवों के प्रधान बजट और व्यवस्था नहीं होने का हवाला दे रहे थे। इस बीच राज्य के दर्जनों गांवों में प्रासियों को लेकर वह सावधानी नहीं बरती गई जो बरती जानी चाहिए थी। शायद यही वजह है कि अचानक कोरोना मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उत्तराखंड में इस हफ्ते तेजी से कोरोना के मामले बढ़े हैं। शनिवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 72 नए केस सामने आए हैं, जिससे हड़कंप मच गया है। सवाल यह पूछा जा रहा है कि क्या प्रवासियों को लेकर नहीं बरती सावधानी की वजह से अचानक राज्य में कोरोना के मामले उछाल आया है?

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 week ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 week ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 week ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.