उत्तराखंड में ‘कोरोना विस्फोट’, एक दिन में रिकॉर्ड 72 नए केस आए सामने, मचा हड़कंप

प्रदेश में आज कोरोना के रिकॉर्ड 72 केस सामने आए हैं। उत्तराखंड में एक दिन में कोरोना का ये अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

राज्य में एक साथ 72 मामले आने से हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 244 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को देहरादून में कोरोना के 8 नए मामले सामने आए हैं। हरिद्वार से 1, उधमसिंह नगर से 3, रुद्रप्रयाग से 3, पौड़ी गढ़वाल से 2 और नैनीताल जिले से सबसे ज्यादा 55 केस सामने आए हैं।

ग्रीन जोन रुद्रप्रयाग में कोरोना के तीन संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य के जिले में कोरोना वायरस संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। रुद्रप्रयाग जिला ही एकमात्र जिला बचा हुआ था, जहां कोरोना वायरस संक्रमण का कोई भी केस अब तक सामने नहीं आया था, लेकिन अब रुद्रप्रयाग में भी कोरोना के 3 केस सामने आ गए हैं।

उत्तराखंड में एक साथ कोरोना के मामले सामने आने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग और अलर्ट हो गया है। राज्य में आ रहे प्रवासियों पर नजर रखी जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि कुछ संक्रमित प्रवासियों के प्रदेश में आने से कोरोना के मामले में अचानक इजाफा हुआ है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.