उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की बढ़ती संख्या पर लगाम लगाने के लिए बाजारों को खोलने और बंद करने को लेकर कुछ गाइडलाइंस हैं। ऐसे में आप जान लीजिए कि कहां कौन से बाजार कब खुलेंगे और कब बंद रहेंगे।
कोरोना महामारी के चलते रविवार को बेकरी और होम डिलीवरी सेवा भी संचालित होंगी। विक्रम, ऑटो, सिटीबसें भी चलेंगी। लोग मॉर्निंग वॉक भी कर सकते हैं। निर्माण कार्य और औद्योगिक इकाइयों भी संचालित होंगी। देहरादून में दुकानें, बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को छोड़कर बाकी सभी चीजें खुली रहेंगी। पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर, डेयरी, गैस एजेंसी, टिफिन सर्विस, लाइसेंसधारक मीट-मछली की दुकानें, औद्योगिक इकाइयां और अस्पतालों की ओपीडी खुली रहेंगी।
डोईवाला नगर पालिका क्षेत्र के बाजार, सहसपुर और सेलाकुई के बाजार अब बुधवार को बंद रहेंगे। पहले डोईवाला नगर पालिका क्षेत्र में बाजार की साप्ताहिक बंदी रविवार थी, जबकि सहसपुर और सेलाकुई क्षेत्र के बाजारों की साप्ताहिक बंदी शनिवार रखी गई थी।
रविवार को देहरादून नगर निगम क्षेत्र, छावनी परिषद गढ़ी कैंट, क्लेमेंटटाउन और त्यूनी क्षेत्र के बाजार बंद रहेंगे। ऋषिकेश नगर निगम में साप्ताहिक बंदी गुरुवार, मसूरी नगर पालिका और चकराता क्षेत्र के बाजार बुधवार को बंद रहेंगे। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत की ओर से रविवार को वार्डों को सैनिटाइज करने का आदेश है। गाइडलाइंस के मुताबिक, राज्य में रविवार को दुकानों को छोड़कर बाकी सभी चीजें खुलेंगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.