उत्तराखंड: कालसी थाने में 7 पुलिसकर्मियों समेत 17 लोग कोरोना पॉजिटिव, थाना सील, मचा हड़कंप!

उत्तराखंड में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। संक्रमितों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। देहरादून के विकासनगर के कालसी थाने में 7 पुलिस कर्मियों समेत 17 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

17 लोगों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट आने के बाद सभी को देहरादून के कोरोना अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसके साथ ही थाने को सील कर दिया गया है। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर परिसर के बाहर से थाने को संचालित किया जा रहा है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेस किया जा रहा है।

खबरों के मुताबिक, कालसी थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी कुछ हफ्ते पहले न्यायिक काम से दिल्ली गया था। दिल्ली से लौटने के बाद पुलिसकर्मी की कोरोना जांच नहीं हुई। हाल ही में थानाध्यक्ष गिरीश नेगी का चयन स्वतंत्रता दिवस पर कोरोना योद्धा सम्मान के लिए हुआ। उन्हें सीएम की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया जाना था। इसके लिए देहरादून से पहुंची टीम ने उनकी कोरोना जांच की। जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। थानाध्यक्ष की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद थाने में अन्य कर्मियों और उनके परिजनों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें सात पुलिसकर्मियों समेत 17 लोग पॉजिटिव पाए गए।

एसडीएम अपूर्वा सिंह के मुताबिक, संक्रमित पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों के संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। साथ ही थाना परिसर के आसपास के इलाकों को सैनिटाइज कराया जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.