उत्तराखंड में लॉकडाउन के बीच फंसे लोगों के लिए सरकार का बड़ा फैसला, इस दिन चलाए जाएंगे वाहन

देश समेत पूरे उत्तराखंड में लॉकडाउन के बीच उन मजदूरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, जो रोजगार छिनने के बाद पैदल ही सैकड़ों किलोमीटर के सफर पर अपने गांव निकल पड़े हैं।

उत्तराखंड सरकार ने हालांकि ऐसे लोगों का ख्याल रखा है। सरकार ने लॉकडाउन के शुरूआत के दिनों में उत्तराखंड के अंदर उन लोगों को जाने दिया, जो शहरों से गांव की ओर रुख कर रहे थे। इसके साथ ही दिल्ली सरकार को 50 लाख रुपये दिए ताकि वह उत्तराखंड के नागिरकों को जरुरी सुविधाएं मुहैया कराए, लेकिन अभी कई ऐसे लोग हैं जो अलग-अलग जगहों पर फंसे हुए हैं और अपने घर जाना चाहते हैं।

त्रिवेंद्र सरकार ने ऐसे लोगों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इस संबंध में खुद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मीडिया से बात करते हुए अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा, “प्रदेश में लॉकडाउन के कारण फंसे लोगों को अपने जिलों में जाने के लिए 31 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक सार्वजनिक और निजी परिवहन सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है। बसों और टैक्सियों को सेनेटाइज किया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा।”

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुताबिक, 31 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 8 बजे के बीच राज्य में सरकारी-प्रइवेट बसें और टैक्सियों को चलने की इजाजत दी जाएगी, ताकि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे लोग अपने घर तक पहुंच सकें। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में फंसे लोग लगातार हेल्पलाइन पर इस तरह की शिकायतें कर रहे थे, जिसे देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है। दिल्ली में इस तरह की स्थिति देखी जा चुकी है कि कैसे हजारों की तादात में मजूदर पैदल अपने घरों के लिए निकल पड़े हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.