कोरोना: अपने देश नेपाल जाने की फिराक में 11 नेपाली मजदूरों ने काली नदी में लगाई छलांग और फिर…

उत्तराखंड समेत पूरे देश में लॉकडाउन जारी है। कोरोना वायरस की वजह से सीमाएं सील कर दी गई हैं। उत्तराखंड-नेपाल सीमा भी सील है।

उत्तराखंड-नेपाल सीमा सील होने की वजह से कई नेलापी नागरिक उत्तराखंड में फंसे हुए हैं। उधर, नेपाल भी फिलहाल अपने नागरिकों को नहीं ले जा रहा है। ऐसे में उत्तराखंड में फंसे नेपाली अपने देश जाने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। नेपाल जाने की फिराक में धारचूला में 11 नेपाली मजदूरों ने छारछुम और न्याबस्ती से काली नदी में छलांग लगा दी।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड के इस इलाके में सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने कर्फ्यू लगाने का दिया आदेश, एक राहत की खबर भी दी

नदी में कूदे मजदूरों ने तैरकर नेपाल पहुंचने की कोशिश की। इस दौरान एसएसबी की गश्त टीम ने सात नेपाली मजदूरों को पकड़ लिया। सातों नेपाली मजदूरों को पकड़कर एसएसबी ने थाना बलुवाकोट को सौंप दिया। हलांकि, इस दौरान नदी में कूदे चार नेपाली नदी पार कर नेपाल पहुंचने में कामयाब रहे। धारचूला नेपाल प्रशासन ने चारों नेपालियों को क्वारंटाइन कर दिया है। उनकी आगे जांच की जांच रही है।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड: कोरोना संकट में जान की परवाह किए बिना फर्ज निभा रहे ‘योद्धाओं’ का देवभूमि में शानदार स्वागत, देखें तस्वीरें

इसे भी पढ़ें: कोरोना संकट के बीच उत्तराखंड में बीजेपी नेत्री के पति का गोरखधंधा, राशन की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा!

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड: लॉकडाउन ने हरिद्वार में गंगा की सूरत बदल दी है, ये तस्वीरें आपका दिल खुश कर देंगी

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 month ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 month ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 month ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 months ago

This website uses cookies.