उत्तराखंड: कोरोना से जुड़ी तैयारियों का सांसद अजय टम्टा ने लिया जायजा, अधिकारियों के साथ की बैठक

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में कोरोना संक्रमण को रोकने के संबंध में की जा रही तैयारियों को लेकर सांसद अजय टम्टा ने कलेक्ट्रेट सभागार में की।

बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान सांसद अजय टम्टा ने कहा कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने का ये बेहद महत्वपूर्ण समय है। इसे देखते हुए हमें कड़ी निगरानी और सावधानी बरतने की जरूरत है। बाहर से आने वाले प्रावासियों से संक्रमण की बढ़ती आशंका को देखते हुए संग्दिध लोगों की जांच और अन्य लोगों को होम और संस्थागत क्वारंटाइन का पालन कड़ाई से करवाया जाय।

उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय कि संक्रमण का सामुदायिक प्रसार हो। इसके लिए कांन्टेक्ट ट्रेसिंग के कार्य को बेहद सावधानी से किया जाय। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता के साथ-साथ सैनिटाइजेशन के कार्य को भी प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाय। उन्होंने कहा कि खाद्यान की किल्लत न हो इसके लिए ठोस कार्य योजना बनई जानी चाहिए। दूरस्थ क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति को समय से राशन उपलब्ध हो इसका भी विशेष ध्यान दिया जाय।

सांसद ने कहा कि जिले में काफी संख्या में प्रवासियों का आगमन हुआ है, जिसे देखते हुए उनके स्वरोजगार के लिए भी कोई ठोस कार्य योजना तैयार की जाय, जिससे उन्हें गांव में ही रोजगार के साधन उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सांसद निधि से धनराशि जारी कर दी गई है, जो उपकरण भी आवश्यक हों उन्हें खरीद कर लाया जाए। इस दौरान उन्होंने अभी तक की तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सांसद को अभी तक की गई तैयारियों और आगामी समय की कार्य योजना से अवगत कराया। उन्होंने आश्वस्त किया कि जो भी निर्देश उनके द्वारा दिए गए हैं, उनका पालन समय से सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी अभी तक के किए गए कार्यों से अवगत कराया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, अपर जिलाधिकारी बीएल फिरमाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सविता हयांकी, पीएमएस बेस डॉ. एससी गढ़कोटी, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी आदि उपस्थित थे।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.