उत्तराखंड में कोरोना ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, एक दिन में 501 केस आए सामने, मचा हड़कंप

उत्तराखंड में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में लगातार तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।

प्रदेश में कोरोना के मामलों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। शनिवार को राज्य में एक दिन में कोरोना के 501 नए केस सामने आए हैं और पांच कोरोना मरीजों की मौत हुई है। बागेश्वर जिले में 10 सेना के जवान कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 9,402 हो गई है। इनमें 3,238 सक्रिय मामले हैं और 5,963 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी हैं। वहीं, कोरोना की चपेट में आकर अब तक 117 लोगों की मौत हो चुकी है।

शनिवार को जो 501 कोरोना के मरीज सामने आए हैं, उनमें हरिद्वार 172 संक्रमित मिले हैं। इनमें 63 संक्रमित संपर्क और 109 मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। ऊधमसिंह नगर में 171 कोरोना के मरीज सामने आए हैं। इसमें 30 संक्रमित संपर्क, 2 दिल्ली, 3 उत्तर प्रदेश, 1 गुरुग्राम, 8 फ्लू क्लीनिक और 127 की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। नैनीताल कोरोना के 85 मरीज सामने आए हैं। इनमें 18 संपर्क, 5 फ्लू क्लीनिक, 62 मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।

वहीं, देहरादून कोरोना के 38 संक्रमित मिले हैं। इसमें 24 संपर्क और 14 की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। बागेश्वर जिले में सेना के 10 जवान संक्रमित पाए गए। पौड़ी में 9 संक्रमितों में 3 संपर्क और 6 की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। उत्तरकाशी में कोरोना के 5 संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। चमोली और चंपावत जिले में 1-1 संक्रमित, पिथौरागढ़ में 3, टिहरी में 4 और रुद्रप्रयाग जिले में 2 संक्रमित मरीज मिले हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

2 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

2 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.