कितना ऊपर पहुंच गया उत्तराखंड का कोरोना का ग्राफ?

देश के साथ ही उत्तराखंड में भी कोरोना का ग्राफ बहुत तेजी से ऊपर जारा रहा है। प्रदेश में सोमवार को भी कोरोना का 224 केस सामने आए हैं।

जबकि चीनी वायरस की वजह से तीन मरीजों की मौत हो गई है। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि तीनों की मौत की वजह दूसरी बीमारियां भी थीं। प्रदेश में अब तक 66 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। उत्तराखंड का नया एपिसेंटर बने हरिद्वार में आज फिर कोरोना का जबरदस्त विस्फोट हुआ। सोमवार को हरिद्वार में 118 कोरोना के नए केस सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 6300 के पार चली गई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में 4026 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। सबसे ज्यादा हरिद्वार जिले में 118 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें 78 कोरोना मरीज के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए। जबकि 40 की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। हरिद्वार के बाद नैनीताल में कोरोना के केस में तेजी आई है। सोमवार को नैनीताल में 48 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं ऊधमसिंह नगर जिले में 30 लोगों को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। देहरादून जिले में 10 संक्रमितों में पांच संपर्क वाले और पांच की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। उत्तरकाशी जिले में 10 संक्रमित मिले हैं।

शहर                     आज की रिपोर्ट में पॉजिटिव

हरिद्वार                         118

नैनीताल                         48

ऊधमसिंह नगर                 30

देहरादून                        10

उत्तरकाशी                      10

अल्मोड़ा                        03

पिथौरागढ़                      03

रुद्रप्रयाग                       01

टिहरी                          01

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.