उत्तराखंड में रविवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है। उत्तरकाशी में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है।
रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक रविवार को चार सरकारी और एक निजी पैथोलॉजी लैब से 331 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 330 सैंपल निगेटिव मिले हैं। जबकि एक पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। उत्तरकाशी के सीएमओ डॉ. डीपी जोशी ने बताया कि यह युवक तीन दूसरे युवकों के साथ सात मई को गुजरात से उत्तराखंड आया था। एहतियातन युवक की जांच कराई गई थी जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ग्रीन जोन में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए हैं।
आपको बता दें कि कि शनिवार को भी ऊधमसिंहनगर में भी कोरोना के चार नए मामले सामने आए थे। ये चारों संक्रमित युवक भी बाहरी राज्यों से आए थे। प्रदेश में कोरोना पॉजिटि की संख्या 68 हो गई है। जबकि 46 मरीज ठीक हो गए चुके हैं। प्रदेश में 22 संक्रमित मरीज ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.