कोरोना संकट के बीच उत्तराखंड के लिए खुशखबरी, 10 जिले ग्रीन जोन घोषित, सिर्फ एक जिला रेड जोन में

देश भर में कोरोना लॉकडाउन के दूसरे कार्यकाल के खत्म होने से ठीक दो दिन पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्राल में रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की लिस्ट जारी कर दी है।

कोरोना की संवेदनशीलता को देखते हुए देश के सभी जिलों को इस लिस्ट में रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन के रूप में बांटा गया है। इस बार नियमों में कुछ बलाव किए गए हैं। नए नियम के अनुसार, अब जिन जिलों में पिछले 21 दिनों से कोई भी कोरोना का नया केस नहीं आएगा, उन्हें ग्रीन जोन में शामिल किया जाएगा। इससे पहले 28 दिनों में नया केस नहीं आने पर ग्रीन जोन का दर्जा मिलता था।

अच्छी खबर ये है कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी सूची ये दर्शा रही है कि उत्तराखंड में कोरोना काफी कंट्रोल में है। राज्य में हालात काफी बेहतर हैं। सूची के मुताबिक, उत्तराखंड के 13 जिलों में से सिर्फ एक जिला रेड जोन में है। प्रदेश के दो जिले ऑरेंज जोन में हैं। वहीं, 10 जिलों को ग्रीन जोन घोषित किया गया है। इसका मतलब ये है कि राज्य के 10 जिलों में अब एक भी कोरोना का केस नहीं है।  

उत्तराखंड में 57 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। 57 में से 36 मरीज ऐसे हैं, जिन्हें अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है। उधमसिंह नगर जिले में बीते 26 दिनों से कोरोना वायरस का कोई भी केस सामने नहीं आया था, लेकिन अब लगातार तीन लोगों के कोरोना वायरस पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में कोरोना वायरस से पहली मौत, ऋषिकेश AIIMS में भर्ती महिला ने तोड़ा दम, मचा हड़कंप!

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के 319 जिलों को ग्रीन जोन घोषित किया है। वहीं, 134 जिले रेड जोन में हैं और 284 जिले ऑरेंज जोन घोषित किए गए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.