उत्तराखंड: कोरोना संकट में जान की परवाह किए बिना फर्ज निभा रहे ‘योद्धाओं’ का देवभूमि में शानदार स्वागत, देखें तस्वीरें

उत्तराखंड समेत पूरे देश में कोरोना संकट के बीच पुलिस कर्मी, स्वस्थ्य कर्मी और स्वच्छता से जुड़े लोग पहली पंक्ति में खड़े हैं और अपने कर्म को बखूबी अंजाम दे रहे हैं।

चारों तरफ इन योद्धाओं की जमकर तारीफ हो रही है। उत्तराखंड के कई इलाकों में लोग इनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं और इनका स्वागत कर रहे हैं। इसी कड़ी में काशीपुर के मोहल्ला कटोराताल में स्थानीय लोगो ने सड़कों पर निकले पुलिस कर्मियों का फूलों की वर्षा कर उन्हें सम्मान दिया।

कोरोना वायरस जैसी महामारी के खतरे के बीच भी पुलिस कर्मी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। काशीपुर के कटोराताल क्षेत्र में नागनाथ मंदिर के पास रहने वाले सैकड़ों लोगों ने कोरोना महामारी में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को सैल्यूट कर उनका अभिवादन किया और उनका हौसला बढ़ाया।

इलाके के लोगो का कहना है कि अपने परिवारों की परवाह किए बिना कोरोना वायरस बीमारी के बीच पुलिस कर्मी देश की सेवा में जुटे हुए हैं। क्षेत्र वासियों ने फ्लैगमार्च कर रही पुलिस की टुकड़ियों पर अपने-अपने घरों की छतों से फूल बरसाए। इस दौरान मोहल्ले वासियों ने नन्हे बालक ध्रुव को पुलिस की ड्रेस पहनाकर उसके ऊपर फूल बरसा कर स्वागत किया।

(काशीपुर से अजीम खान की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.