देहरादून के अनुराग ने देशभर में बढ़ाया पहाड़ियों का मान, पीएम ने बढ़ाया उत्साह, सीएम ने की जमकर तारीफ

देहरादून के अनुराग रमोला की आज पूरे देशभर में चर्चा हो रही है। उन्होंने देश में पहाड़ियों का जो मान बढ़ाया है उसके लिए हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा है।

दरअसल अनुराग रमोला को कला और शिल्प के क्षेत्र में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 के लिए चुना गया है। अनुराग देहरादून के नवोदित कलाकार हैं। वे अब तक जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 235 से अधिक अवॉर्ड्स और सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चयनित अनुराग रमोला सहित देश के सभी 32 पुरस्कार विजेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके द्वारा किए गए शानदार काम के लिए सराहा है। सोमवार को वर्चुअल संवाद के जरिए प्रधानमंत्री इन बच्चों से जुड़े और बात की। उन्होंने कहा कि विजेता प्रतिभागी यहीं तक सीमित नहीं रहें, बल्कि विश्व स्तर पर परचम लहराएं।

सीएम रावत ने भी अनुराग की तारीफ की है। उन्होंने बताया कि अनुराग का आर्टवर्क दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में लगी प्रदर्शनी में भी प्रदर्शित किया जा चुका है। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड को अनुराग पर गर्व है और मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

अनुराग की इस कामयाबी से उनके स्कूल केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी में भी खुशी का माहौल है। टीचर्स भी अनुराग की तारीफ कर रहे हैं। शिक्षकों ने कहा कि अनुराग बेहद प्रतिभाशाली हैं। कला और संस्कृति संरक्षण को लेकर उनकी सोच व नजरिया प्रभावित करने वाला है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

2 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

2 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.