उधम सिंह नगर: ट्रैक्टर परेड में शामिल होने साइकिल से रवाना हुआ ये शख्स, बताई ये वजह

दिल्ली पुलिस से इजाजत मिलने के बाद किसान कल यानि गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर परेड निकालेंगे।

इस परेड में करीब 14 हजार ट्रैक्टर शामिल होंगे। जिसमें बहुत से ट्रैक्टर तो पहले ही दिल्ली के बॉर्डर पर पहुंच गए हैं, जबकि कई रास्ते सुबह तक पहुंच गये हैं। इस बीच उत्तराखंड के उधम सिंह नगर का एक शख्स परेड में शामिल होने साइकिल से रवाना हो गया है। दरअसल कांग्रेस कार्यकर्ता ओंकार सिंह ढिल्लो ने बताया कि मंगलवार को ट्रैक्टर परेड में शामिल होकर घर लौट आएंगे। आपको बता दें कि ओंकार EVM पर बैन लगाने की मांग को लेकर भी 6300 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर चुके हैं।

रुद्रपुर में दिल्ली रवाना होने से पहले ओंकार ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली के बॉर्डरों पर धरने पर डटे हुए हैं। बड़ी संख्या में किसान आंदोलन में शहादत दे चुके हैं, लेकिन केंद्र सरकार हठधर्मिता और पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की मंशा से कानूनों को रद्द करने के लिए तैयार नहीं है। इससे पूरे देश में किसानों का गुस्सा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई सिर्फ किसानों की नहीं है। कृषि कानूनों के लागू होने के बाद नुकसान आम जनता को भुगतान पड़ेगा। उनके पास ट्रैक्टर नहीं है, इसलिए वो साइकिल से ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

3 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

3 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

4 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.