देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया विभागों का बंटवारा, पढ़िए किस मंत्री को मिली कौन से विभाग की जिम्मेदारी?

सीएम बनते ही पुष्कर सिंह धामी फुल एक्शन में हैं। मंगलवार को सीएम ने मंत्रियों को विभाग भी बांट दिया। मुख्य सचिव एसएस संधु ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

खास बात ये है कि धामी सरकार में प्रदेश को चार साल बाद स्वास्थ्य मंत्री मिला है। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को स्वास्थ्य मंत्री, उच्च शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा के साथ सहकारिता प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग दिया गया है। बता दें कि प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने के बाद अब तक प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री का प्रभार सीएम के पास था।

सीएम धामी ने अपने पास 15 विभाग रखे हैं। जिसमें सतर्कता, गृह,  कारागार , नागरिक सुरक्षा होमगार्ड और सैनिक कल्याण, फाइनेंस वाणिज्य कर, राज्य संपत्ति, राजस्व, न्याय, सूचना, तकनीक शिक्षा, नागरिक उड्डयन, नियोजन, सचिवालय प्रशासन सामान्य प्रशासन औद्योगिक विकास खनन विभाग शामिल है।

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को वन, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन, श्रम, कौशल विकास एवं सेवायोजन, आयुष एवं आयुष शिक्षा और ऊर्जा विभाग मिला है। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को विधायी एवं संसदीय कार्य, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, शहरी विकास आवास और सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग मिला है। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, निर्वाचन, आबकारी विभाग मिला है। कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल को पेयजल, ग्रामीण निर्माण, जनगणना विभाग मिला है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को कृषि और कृषक कल्याण मंत्री बनाया गया है। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे को विद्यालय शिक्षा (बेसिक), विद्यालय शिक्षा (माध्यमिक), खेल और युवा कल्याण, पंचायतीराज एवं संस्कृत शिक्षा मंत्रालय मिला है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम विभाग मिला है। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को सहकारिता, प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन और पुनर्वास, उच्च शिक्षा तथा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मिला है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन विभाग मिला है। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को भाषा, पुनर्गठन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग तथा ग्रामीण विकास विभाग मिला हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 days ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

6 days ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

7 days ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

7 days ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

1 month ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

1 month ago

This website uses cookies.