उत्तराखंड स्पेशल: कितनी संपत्ति के मालिक हैं सीएम पुष्कर सिंह धामी और कौन है उनकी कैबिनेट का सबसे अमीर मंत्री?, पढ़िए रिपोर्ट

रविवार को पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 11वें सीएम के तौर पर शपथ ले ली। सीएम की कुर्सी संभालने के साथ ही वो फुल एक्शन में हैं। धामी प्रदेश के सबसे युवा सीएम हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाने की एक बड़ी वजह ये थी कि वो युवाओं में बहुत लोकप्रिय हैं। समर्थकों के मामले में वो भले ही वो बहुत अमीर हों, लेकिन संपत्ति के मामले में वो प्रदेश के सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं। साल 2017 के विधानसभा चुनाव नामांकन के समय मौजूदा सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने मौजूदा मंत्रिमंडल सहयोगियों के मुकाबले ‘गरीब’ थे। नेताओं की संपत्ति का ब्यौरा रखने वाली वेबसाइट माय नेता इंफो के आंकड़ों के मुताबिक चुनाव लड़ते वक्त दिए गए शपथपत्र के अनुसार साल 2017 में पुष्कर सिंह धामी के पास महज 49,15,195 लाख रुपये की जमापूंजी थी, जबकि उन पर 2,07,920 लाख रुपये का कर्ज भी था।

रविवार को पुष्कर के साथ शपथ लेने वाले उनके मंत्रिमंडल के दूसरे मंत्रियों जमा पूंजि उनसे कहीं ज्यादा है। इनमें सतपाल महाराज टॉप पर हैं। साल 2017 में महाराज के पास 80 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति थी। दूसरे नंबर पर मंत्री रेखा आर्य हैं। उन्होंने शपथ पत्र में अपनी जमा पूंजी 12.17 करोड़ रुपये बताई थी। मौजूदा मंत्रिमंडल के सदस्य यतीश्वरानंद ने तब 56 लाख, डॉ. धन सिंह रावत ने 65.96 लाख और और बिशन सिंह चुफाल ने 78.69 लाख रुपये की जमा पूंजी घोषित की थी। वेबसाइट के मुताबिक साल 2017 में सबसे कम संपत्ति वाले विधायकों में पहला नाम विधायक शक्तिलाल का है। साल 2017 में उनके पास सबसे कम 19.87 लाख की जमा पूंजी थी। जबकि मीना गंगोला के पास 33.14 लाख, महेंद्र भट्ट के पास 34.8 लाख और मुकेश कोली के पास 35.40 लाख की जमा पूंजी थी। पांचवे नंबर पर पुष्कर सिंह धामी रहे, जिनके पास तब 49,15,195 लाख रुपये की जमा पूंजी थी। इस तरह नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के सबसे गरीब विधायकों में से एक हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

13 hours ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

13 hours ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 day ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.