देहरादून: कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद मिला सर्टिफिकेट, यहां पर कर सकते हैं इस्तेमाल!

को-विन एप्प से वैक्सीन का टीका लगाने के बाद प्रमाणपत्र दिया जाएगा। जिसका इस्तेमाल कहीं भी बाहर जाने पर कर सकेंगे।

देशभर में कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी जोरों पर। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी आज से वैक्सीन लगाने का ट्रयल शुरू हो गया है। जबकि कुमाऊं में ये प्रक्रिया 4 से 10 जनवरी के बीच की जाएगी।  नैनीताल जिले की बात की जाए तो वैक्सीन लगाने की ट्रेनिंग 160  नर्स और एक हजार आशा वर्कर्स को दिया जा चुका है। वैक्सीन लगाने में प्राइवेट हॉस्पिटल के कर्मियों की मदद भी ली जाएगी। इसी कड़ी में निजी अस्पताल के कर्मियों को ट्रेनिंग दी गई है।

कोविड वैक्सीन लगाने से पहले एक एप्प में जिस शख्स को टीका लगाया जा रहा है उसकी डिटेल भरनी होगी। बुखार से लेकर दूसरी जरूरी जानकारी एप्प में दर्ज की जाएगी। एप्प में वैक्सीन से जुड़ा पूरा रिकार्ड रहेगा। इसका बेदा पूरा विवरण केंद्र सरकार के पास चला जाएगा। को-विन एप्प से वैक्सीन का टीका लगाने के बाद प्रमाणपत्र दिया जाएगा। जिसका इस्तेमाल कहीं भी बाहर जाने पर कर सकेंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोगों को एप्प के बारे में जानकारी दी गई। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि कोविन एप्प के बारे में एएनएम, आशाओं, डॉक्टरों, सिस्टर को निजी अस्पताल के कर्मियों को ट्रेनिंग दिया जाएगा।

हेल्थ वर्कर्स का डाटा तैयार 

प्रदेश के 2319 सरकारी अस्पतालों और 2366 प्राइवेट हॉस्पिटल के 94668 हेल्थ वर्कर्स का डाटा तैयार किया गया है। जिन्हें पहले फेज में कोरोना टीका लगाया जाएगा। जिला स्तर पर तैयार किए गए हेल्थ वर्कर्स के डाटा कोविन पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। कमाउं के स्वास्थ्य निदेशक ने बताया कि वैक्सीन के लिए डीप फ्रीजर अभी और आने हैं। वॉक इन कूलर की मांग की गई है। वैक्सीन कैरियर समेत दूसरे उपकरण भी आने हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.