नैनीताल: नए साल की पार्टी में यूपी के दो अधिकरियों का हंगामा, पुलिस ने की ये कार्रवाई

नैनीताल में नए साल के मौके पर शराब के नशे में हंगामा करना यूपी के दो पीसीएस अधिकारियों को महंगा पड़ गया।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ एक्शन लिया। दोनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई करने के बाद छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि 31 दिसंबर की रात शहर के माल रोड पर सैलानी नए साल का जश्न मना रहे थे। सड़कों पर पर्यटकों की आवाजाही बनी हुई थी। इसी दौरान दोनों अधिकारी शराब पीकर हंगामा करने लगे। जिसकी सूचना पर्यटकों ने पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग करने को कहा तो दोनों खुद को यूपी के पीसीएस अधिकारी बताकर पुलिस से उलझ गए। इस बीच, पुलिस और दोनों व्यक्तियों के बीच खासी झड़प भी हुई। जब दोनों नहीं माने तो पुलिस उन्हें बीडी पांडे अस्पताल लेकर गई और वहां हेल्थ चेकअप करा कर कोतवाली ले गई। यहां पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की बात कही तो दोनों शांत हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया।

आपको बता दें कि हर बार इस तरह इस बार नए साल पर काफी पाबंदी थी। कोरोना संक्रमण की वजह से लोगों के इकट्ठा होने पर रोक थी। इक्का-दुक्का होटलों में जो कार्यक्रम हुए वह भी थोड़ी देर के लिए और कोरोना गाइड लाइंस के बीच।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.