देहरादून: आइसोलेशन में रह रहे सीएम तीरथ सिंह रावत ने इस तरह दी होली की शुभकामनाएं, लोगों से की ये अपील

कोरोना में रह रहे उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत क्वारंटीन हैं और आइसोलेशन में रहते हुए ही वो अपने सारे काम निपटा रहे हैं।

वो वर्चुअली सारी मीटिंग अटेंड कर रहे और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दे रहे। शुक्रवार को भी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत मीडिया से वर्चुअली रूबरू हुए। सबसे पहले उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि प्रदेश में तेजी से विकास हो रहै है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की बेहतरी पर सरकार का फोकस है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि रूद्रपुर, हरिद्वार और पिथोरागढ़ में मेडिकल कालेज पर जल्द काम शुरू हो जाएगा। 

उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण की वजह से आइसोलेशन में हूं, लेकिन प्रदेश के काम काज में कहीं कोई दिक्कत नहीं आने दे रहा। आइसोलेशन में भी वर्चुअली मीटिंग लेने के साथ ही दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुदूर गांवों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता में है। प्रदेश में 108 स्वास्थ्य सेवा के लिए 138 नए वाहन दिए जा रहे हैं। साथ ही प्रदेश में जल्द ही 403 डाक्टरों और 2600 नर्सेज की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके अलावा मेडिकल कालेज में प्रोफेसर, असिसटेंट प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर्स की तैनाती भी शीघ्र हो जाएगी। कहा कि कोविड को देखते हुए स्वास्थ्य इंतजामों को मजबूत किया गया है। जिला स्तर पर अस्पतालों में वेंटिलेटर, बेड और आइसीयू तक की व्यवस्था की जा रही है।

कुंभ के आयोजन को लेकर सीएम ने कहा कि महाकुंभ को भव्य, दिव्य और सुरक्षित बनाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। कुंभ में संतों से लेकर श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है, लेकिन कोविड 19 को लेकर जो गाइड लाइन भारत सरकार ने जारी की हैं उनका पालपन करना जरूरी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.