20 साल में उत्तराखंड को मिले 10 सीएम, सिर्फ एक ने बिना परेशानी पूरा किया कार्यकाल, पढ़िए कौन है वो?

चुनाव से ठीक एक साल पहले उत्तराखंड में सियासी उठापठक बहुत तेज हो गई है।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद ये सवाल पूछा जा रहा है कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। फिलहाल बीजेपी की तरफ से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। माना जा रहा है कि एक-दो नों में नाम सामने आ जाएगा। 20 साल के उत्तराखंड के इतिहास में अब तक कुल 10 मुख्यमंत्री बने हैं। आपको बताते है किसका कार्यकाल कितने दिन रहा।

1. नौ नवंबर 2000 को नित्यानंद स्वामी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने। वो 29 नवंबर 2001 तक प्रेदेश के सीएम रहे।

2. 30 अक्टूबर 2001 को भगत सिंह कोश्यारी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया गया।

3. नारायण दत्त तिवारी 2 मार्च 2002 से 7 मार्च 2007 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे।

4. 7 मार्च 2007 को बीजेपी ने भुवन चंद्र खंडूरी को मुख्यमंत्री बनाया गया। उसके बाद पार्टी नेतृत्व ने खंडूरी की जगह पर रमेश पोखरियाल को मुख्यमंत्री बनाया। उनकी जगह पर वापस भुवन चंद्र खंडूरी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बना दिया गया। खंडूरी का यह कार्यकाल महज छह महीने का ही रहा।

5. 2012 में कांग्रेस को प्रदेश में सरकार बनाने का मौका मिला। पार्टी ने विजय बहुगुणा को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया गया।

6. उसके बाद हरीश रावत को कांग्रेस ने उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया। दो साल दो महीने तक मुख्यमंत्री बने रहने के बाद उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया।

7. प्रदेश में करीब 25 दिन राष्ट्रपति शासन लगा रहा। 21 अप्रैल 2016 को एक बार फिर हरीश रावत महज एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बने। उसके बाद 19 दिन का राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया। तमाम राजनीतिक उठापटक के बाद हरीश रावत 11 मई 2016 से 18 मार्च 2017 तक फिर मुख्यमंत्री बने।

8. हरीश रावत के बाद 18 मार्च 2017 को त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री बने। जिन्होंने गैरसैंण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी और तीसरे मंडल के रूप में नई पहचान दी।

9. उत्तराखंड के इतिहास में सिर्फ नारायण दत्त तिवारी ही ऐसे मुख्यमंत्री रहे, जिन्होंने अपना पूरा कार्यकाल बगैर किसी परेशानी के पूरा किया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 month ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 month ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 month ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 months ago

This website uses cookies.