देहरादून: ITBP ने हिमालय की 6 हजार फीट ऊंची चोटियों पर फैहराया तिरंगा, सीएम ने किया सम्मानित

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने बुधवार को देहरादून में Flag-In-Ceremony of Gangotri-II कार्यक्रम किया।

जिसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने हिमालय की चोटियों पर फतह हासिल करने वाली 6 टीमों को सम्मानित किया। टीम ने जिस चोटी को फतह किया उसकी ऊंचाई करीब 6000 मीटर से ज्यादा थी। इसके साथ ही ITBP के उप सेनानी दीपेंद्र मान के नेतृत्व में दो चोटियों पर तिरंगा फहराया गया. जिसकी ऊंचाई 21, 615 फीट है। कार्यक्रम में मौजूद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस कामयाबी के लिए आईटीबीपी की टीम को बधाई दी।

मु्ख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हिमालय की चोटियों पर टीम ने जो फतह हासिल की है, वो देश की सुरक्षा की दृष्टि से बहुत मायने रखती है। सीएम ने ट्वीट किया, ”आईटीबीपी द्वारा आयोजित Flag-In-Ceremony of Gangotri-II कार्यक्रम में प्रातिभाग किया। ITBP और उत्तराखंड का अटूट रिश्ता है। ITBP की स्थापना के समय गढ़वाल और कुमाऊं के युवा सैकड़ों की तादाद में इस बल से जुड़े। वर्तमान में प्रदेश के तकरीबन 11 हजार युवक-युवतियां ITBP में सेवारत हैं।”

वहीं दूसरी ओर डीआईजी अर्पणा कुमार ने कहा की निरंतर हम अपनी टीमों को ऊंची चोटियों पर भेजते रहते हैं। जिससे युद्ध के दौरान किसी भी तरह मुश्किल का सामना ना करना पड़े।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.