उत्तराखंड स्पेशल: संस्कृति विभाग के म्यूजियम में रखी गई इस साल की उत्तराखंड की झांकी, बहुत खास है इसकी वजह

गणतंत्र दिवस के मौके पर इस साल दिल्ली के राजपाथ पर निकाली गई उत्तराखंड की झांकी को गढ़ी कैंट स्थित संस्कृति विभाग के म्यूजियम में रखा गया है।

दरअसल ये पहली बार था है जब रिपब्लिक डे पर निकाली गई उत्तराखंड की झांकी को तीसरा स्थान मिला था। जिसके बाद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गौरव बताते हुए संरक्षित करने का निर्देश दिाय था। राज्य गठन के बाद उत्तराखंड की तरफ से कई बार झांकी निकाली गई थी, लेकिन कभी भी उसे पुरस्कृत नहीं किया गया था। ये पहला मौका है जब उत्तराखंड की झांकी को सम्मानित किया गया। सचिव पर्यटन, संस्कृति और सूचना दिलीप जावलकर ने गढ़ी कैंट में बन रहे संस्कृति विभाग के म्यूजियम का निरीक्षण कर झांकी को रखे जाने के लिए स्थान निर्धारित किया। उन्होंने अधिकारियों को उक्त झांकी के उचित रखरखाव के निर्देश दिए।

दिल्ली से झांकी को एक स्पेशल ट्राला में तीन दिन में देहरादून लाया गया। गौरतलब है कि गढ़ी कैंट, देहरादून में संस्कृति विभाग का म्यूजियम निर्माणाधीन है। इसके बनने के बाद केदारखंड की झांकी, आम लोगो के लिए उपलब्ध रहेगी।

आपको बता दें इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में सूचना विभाग की तरफ से केदारखंड की झांकी निकाली गई थी। लोगों ने इसकी काफी तारीफ की थी। झांकी के आगे में उत्तराखंड का राज्य पशु कस्तूरी मृग दर्शाया गया है, जो उत्तराखंड के वनाच्छादित हिम शिखरों में 3600 से 4400 मीटर की ऊंचाई पर पाया जाता है। इसी तरह से उत्तराखंड का राज्य पक्षी मोनाल और राज्य पुष्प ब्रह्मकमल दिखाया गया है, जो केदारखंड के साथ-साथ ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाता है। झांकी के बीच में भगवान शिव के वाहन नंदी को दर्शाया गया है, साथ में केदारनाथ धाम में यात्रियों को यात्रा करते हुए और श्रद्वालु को भक्ति में लीन दर्शाया गया है। झांकी के पृष्ठ भाग में बारह ज्योर्तिलिंगों में से एक बाबा केदार का भव्य मंदिर दर्शाया गया है, जिसका जीर्णोद्धार आदिगुरू शंकराचार्य ने कराया था तथा मंदिर परिसर में श्रद्वालुओं को दर्शाया गया है। साथ ही मंदिर को ठीक पीछे विशालकाय दिव्य शिला को दर्शाया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

6 days ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

6 days ago

गाजीपुर में पेट्रोल पंप के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सेवराई तहसील के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित एक पेट्रोल पंप…

6 days ago

गाजीपुर में होम्योपैथी समारोह, 75 डॉक्टरों की मौजूदगी में 278 मरीजों का मुफ्त इलाज

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में पूर्वांचल में होम्योपैथी के क्षेत्र का अब तक का सबसे…

6 days ago

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

2 weeks ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

1 month ago

This website uses cookies.