उत्तराखंड में कोरोना ब्लास्ट, एक दिन में इस साल के सबसे ज्यदा केस आए सामने

उत्तराखंड में इस साल का कोरोना का सबसे बड़ा ब्लास्ट हुआ है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं।

रविवार को 366 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 1600 के पार हो गई है। जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 99881 हो गई है, जिसमें से 95025 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 42 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब तक 1709 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार को 7627 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

सबसे ज्यादा केस राजधानी देहरादून में सामने आए। देहरादून में 167 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। हरिद्वार में 59, नैनीताल में 31, पौड़ी में 17, टिहरी में 54, ऊधमसिंह नगर में 20, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में तीन- तीन, बागेश्वर में दो, रुद्रप्रयाग में चार और उत्तरकाशी में छह मरीज आए हैं। वहीं, दो जिलों चमोली और चंपावत में एक भी मरीज सामने नहीं आया है। मार्च में एक हफ्ते में आंकड़े देखिए

दिन         –      केस

21 मार्च    –       137

22 मार्च      –     104

23 मार्च      –      94

24 मार्च      –     200

25 मार्च      –     192

26 मार्च      –     186

27 मार्च      –      257

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.