उत्तराखंड: नौकरी दिलाने के नाम पर फेसबुक के जरिए 20 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी, पकड़ा गया ‘नटवरलाल’

पौड़ी पुलिस ने म्यंमार बॉर्डर से लगे जिला कोलसिब, मिजोरम राज्य से विदेश में नौकरी दिलाने नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

देव चन्द, पुत्र फतेराम ग्राम कोला दरिया पोस्ट बैजरो पट्टी सांवली द्वारा थाना थलीसैण में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायत में उनके द्वारा खुद के साथ एक व्यक्ति फलेक्स मिलर द्वारा फेसबुक पर दोस्ती कर  लंदन  की एक फार्मा कम्पनी में नौकरी लगाने की बात की गई। इसके बाद उस व्यक्ति द्वारा वीजा प्रोसेसिंग के नाम पर पैसा मांगना शुरू किया गया।

पासपोर्ट और अन्य नौकरी से सम्बन्धित जरुरी कागजात बनाने के लिये 20,55000 रुपये की धोखाधड़ी कि गई। शिकायत पर थाना थलीसैण ने केस दर्ज किया। एसएसपी पौड़ी द्वारा धोखाधड़ी की घटना को गम्भीरता से लेते हुए अभियोग के अनावरण करने के लिए  थानाध्यक्ष सतपुली  सन्तोष पैथवाल के नेतृत्व में  पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा दिनांक 23.03.2021 को मुकदमे में संलिप्त अभियुक्त आर लाल स्वामलियाना को जिला कोलासिब मिजोरम से गिरफ्तार किया गया, जंहा से पुलिस टीम द्वारा आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर पौड़ी कोर्ट में पेश किया गया। अदालत द्वारा सुनवाई करते हुए आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

vishal2522

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 month ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 month ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 month ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 months ago

This website uses cookies.