उत्तराखंड में कोरोना की डरावनी रफ्तार, टूट गया अब तक का सारा रिकॉर्ड

उत्तराखंड में कोरोना के 24 घंटे में रिकॉर्ड 2 हजार 757 नए केस सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 37 लोगों की मौत हो गई।

देश के साथ ही उत्तराखंड में भी कोरोना वायरस ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। देश में जहां 24 घंटे में 2 लाख 33 हजार से ज्यादा नए केस आए। वहीं उत्तराखंड में रिकॉर्ड 2 हजार 757 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही 24 घंटे में कोरोना वायरस की वजह से 37 लोगों की मौत हो गई। जबकि 802 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 15 हजार पार हो गई है। जबकि प्रदेश में अब तक कुल 1 लाख 21 हजार 403 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 101659 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 1856 मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम होने से सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं। फिलहाल 15386 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है।

बीजेपी के सीनियर लीडर बची सिंह रावत की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। शनिवार को बची सिंह रावत को हेली एम्बुलेंस से हल्द्वानी से एम्स ऋषिकेश लाया गया। उन्हें इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि डॉक्टर ने शुरुआती जांच में पता चला है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ और उनके फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत है। हालांकि बची सिंह को कोरोना है या नहीं इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.