उत्तराखंड के इस चार जिलों में उच्च शिक्षण संस्थान 30 अप्रैल तक रहेंगें बंद, निर्देश हुए जारी

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है। बढ़ते मामलों को देखते हुए देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जिले में 30 अप्रैल तक उच्च शिक्षण संस्थान बंद रखे जाएंगे।

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। खासकर अधिक जनसंख्या वाले मैदानी जिलों में इसका अधिक प्रभाव देखा गया है। जिसे देखते हुए राज्य के चार जिलों देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर के साथ ही कोटद्वार भाबर के सभी राजकीय एवं निजी उच्च शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इन शिक्षण संस्थानों में छात्रों की पढ़ाई ऑनलाइन कराने को कहा गया है। जबकि राज्य के अन्य जिलों में समस्त उच्च शिक्षण संस्थान खुले रहेंगे। लेकिन छात्र-छात्राओं के लिए कॉलेज में आने की बाध्यता नहीं होगी। इन शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में पढ़ाई जारी रहेगी।

राज्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में सभी महाविद्यालयों को 4 जी नेटवर्क सेवा से जोड़ दिया गया है। जबकि निजी शिक्षण संस्थानों द्वारा भी अपने स्तर से ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए छात्रों और शिक्षकों को कोविड को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पढ़ाई जारी रखनी होगी। ऑनलाइन पढ़ाई को बेहतर तरीके से कराए जाने के लिए शासन स्तर से मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.