उत्तराखंड में कोरोना 2.0 का पूरा अपडेट जान लीजिए

उत्तराखंड में कोरोना के केस हर बढ़ते दिन के साथ बढ़ते ही जा रहे हैं। सोमवार को प्रदेश में कोरोना के 2160 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 24 मरीजों की पिछले 24 घंटे में मौत हुई है।

राहत की बात ये रही कि सोमवार को 532 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 18864 हो गई है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 26 हजार 193 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख दो हजार 899 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को 28170 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

राजधानी देहरादून प्रदेश में कोरोना का एपिसेंट बना हुआ है। देहरादून में सबसे ज्यादा 649 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, हरिद्वार में 461, नैनीताल में 322, ऊधमसिंह नगर में 224, पौड़ी में 114, टिहरी में 142, रुद्रप्रयाग में 32,  पिथौरागढ़ में 4, उत्तरकाशी में 89, अल्मोड़ा में 79, चमोली में 22, बागेश्वर में 7 और चंपावत में 15 संक्रमित मिले। वहीं, चार नए कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 90 पहुंच गई है।  प्रदेश में अब तक 1892 मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम होने से रिकवरी रेट 81.54 फीसदी पहुंच गया है। 

कोरोना से लड़ाई के मोर्चे पर पिछले एक हफ्ते में प्रदेश के हालात काफी बिगड़े हैं। इस दौरान संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। 13 अप्रैल को मरीजों का रिकवरी रेट 88.24 फीसदी था वो अब घटकर 81.54 फीसदी ही रह गया है। वहीं बीते एक हफ्ते में एक्टिव केस की संख्या भी दोगुनी हो गई है। 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.