इतिहास में पहली बार अलग-अलग दिन खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट, ये है वजह

कुंभ के बाद अब चारधाम की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इस बार बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने का दिन तय हो गया है।

यमुना जयंती के मौके पर तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त तय किया। यमुनोत्री धाम के कपाट 14 मई को दोपहर 12:15 बजे खुलेंगे। जबकि गंगोत्री धाम के कपाट 15 मई की सुबह 7:30 बजे खोले जाएंगे। इतिहास में शायद ये पहली बार है जब गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अलग-अलग दिन खुलेंगे। परंपरानुसार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पर्व पर खुलते हैं, लेकिन इस बार दोनों धाम के कपाट अलग-अलग दिन खुलेंगे।

गंगोत्री और यमुनोत्री के धाम के कपाट अलग-अलग दिन खुलने की वजह ये है कि इस बार अक्षय तृतीया का पर्व दो दिन यानी 14 मई की सुबह साढ़े सात बजे से लेकर 15 मई की सुबह 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। पर्व दो दिनों में व्यतीत हो रहा है, इसलिए दोनों धाम के कपाट भी अलग-अलग तारीख में खुलेंगे। यमुना जयंती के मौके पर यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने यमुनोत्री धाम के खुलने की तिथि और मुहूर्त को लेकर मंथन किया।

मंथन के दौरान ज्योतिषाचार्यों ने यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने के लिए 14 मई का दिन तय किया। इस दिन सुबह सवा 9 बजे शनिदेव की अगुवाई में मां यमुना की डोली शीतकालीन प्रवास खुशीमठ से यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। दोपहर में ठीक 12 बजकर 15 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। अगले दिन 15 मई को गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। इससे पहले 14 मई को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर मां गंगा की उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव से गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। 15 मई को सुबह 5 बजे मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम पहुंचेगी। जहां शुभ बेला पर सुबह 07 बजकर 30 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

4 weeks ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

4 weeks ago

गाजीपुर में पेट्रोल पंप के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सेवराई तहसील के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित एक पेट्रोल पंप…

4 weeks ago

गाजीपुर में होम्योपैथी समारोह, 75 डॉक्टरों की मौजूदगी में 278 मरीजों का मुफ्त इलाज

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में पूर्वांचल में होम्योपैथी के क्षेत्र का अब तक का सबसे…

4 weeks ago

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

1 month ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 months ago

This website uses cookies.