उत्तराखंड: देहरादून के इस इलाके में बुखार से लोग बेहाल, ज्यादातर घरों में बिस्तर पर पड़े लोग, डेंगू का खौफ

उत्तराखंड में मौसम बदलने के साथ ही मौसमी बीमारियों ने लोगों को घेर लिया है। कई इलाकों में वायरल और डेंगू बुखार का प्रकोप देखा जा रहा है।

देहरादून के पेलियो और इसके आसपास के गांवों में ज्यादातर घरों में लोग बीमार हैं। किसी को वायरल बुखार है तो कोई डेंगू से पीड़ित है। कुछ लोगों ने टाइफाइड बुखार की भी शिकायत की है। लोगों का आरोप है कि सरकारी अस्पतालों में इलाज की उचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में उन्हें प्राइवेट अस्पतालों में महंगा इलाज कराना पड़ रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मरीजों को जरूरी सविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। देहरादून और उसके आसपास के इलाकों में पहले के मुकाबले डेंगू के मरीज कम हुए हैं। लेकिन लोगों में अभी भी डेंगू का खौफ बरकरार है। यही वजह है कि सामान्य बुखार में भी लोग डेंगू की जांच करा रहे हैं।

उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी इन इलाकों में सक्रिय हो गई है। इलाके में पहुंचकर टीम जांच कर रही है। जिन जगहों पर डेंगू के मच्छर पनपने की संभावना है, वहां छिड़काव किए जा रहे हैं। राहत की खबर ये है कि ठंड बढ़ने से डेंगू के मच्छरों में कमी आई है। साथ ही मरीजों की संख्या में भी कमी आई है। हालांकि अस्पतालों में अन्य मरीजों की संख्या कम नहीं हुई है। इनमें ज्यादातर मरीज वायरल बुखार से पीड़ित हैं।

वहीं, चिकित्सकों का भी कहना है कि अब डेंगू का प्रकोप कम हो गया है। वायरल, खांसी, जुकाम के मरीज ज्यादा अस्पताल पहुंच रहे हैं। कोरोनेशन के एक डॉक्टर ने बताया कि पहले की अपेक्षा अब डेंगू का प्रकोप कम हुआ है। दून अस्पताल के चिकित्सक अधीक्षक ने बताया कि डेंगू पॉजिटिव आने पर मरीज प्लेटलेट्स की मांग कर रहे हैं। हालांकि अस्पताल में इसकी कुछ कमी है, फिर भी उन मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ाई जा रही है, जिन्हें इसकी जरूरत है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.