उत्तराखंड की इस गुफा में सुपरस्टार रजनीकांत ने लगाया ध्यान, उनकी सादगी के लोग हुए कायल

सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों उत्तराखंड के अध्यात्मिक दौरे पर हैं। उन्हें द्रोणगिरि पर्वतश्रृंखला की खूबसूरत वादियों में देखा गया है।

खूबसूरत वादियों का नजारा देखने के बाद रजनीकांत पांडवखोली स्थित महावतार बाबा की गुफा पहुंचे। इसके बाद उन्होंने गुफा में ध्यान लगाया। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म ‘दरबार’ की सफलता की कामना भी की। रजनीकांत बेहद सादगी भरे लिबास में नजर आए। उनके इस अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया।

रजनीकांत बुधवार देर शाम योगदा आश्रम पहुंचने थे। उन्होंने गुरुशरणम् आश्रम में रात बिताई। गुरुवार को अपनी बेटी ऐश्वर्या, मित्र बीएस हरी के साथ सुबह साढ़े 7 बजे योगदा आश्रम पहुंचे। गुरु का प्रसाद हासिल करने के बाद पुस्तकालय समेत कुछ जगहों का उन्होंने निरीक्षण किया। इसके बाद पांडवखोली स्थित गुफा के लिए वो रवाना हो गए। कुकुछीना में खेती के काम में जुटीं महिलाओं ने रजनीकांत का फूलमाला से स्वागत किया। इसके बाद रजनीकांत ने बाद में महावतार बाबा की गुफा में ध्यान लगाया।

पिछले साल मार्च के महीने में भी रजनीकांत उत्तराखंड के दौरे पर आए थे। उनका लगातार ये दूसरा द्वाराहाट दौरा है। 2002 में वो पहली बार यहां आए थे। बताया जता है कि तब से वो कई बार यहां का गुप्त दौरा कर गुफा में ध्यान लगा चुके हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 week ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.