उत्तराखंड: देहरादून में डिपार्टमेंटल स्टोर में नाबालिग से ‘गंदी बात’, आरोपी मालिक गिरफ्तार

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डालनवाला में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने गृह संग्रह डिपार्टमेंट स्टोर के मालिक अजय गांधी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि ये मामला 10 जनवरी का है। नाबालिग डिपार्टमेंटल स्टोर में सामान खरीदने के लिए गई थी। इसी दौरान स्टोर के मालिक ने अकेला पाकर नाबालिग के साथ छोड़खानी की। साथ ही किसी को ये बात न बताने की धमकी भी दी।

डर के मारे पीड़िता तीन दिन तक चुप रही। उसने घर पर किसी को कुछ नहीं बताया। बच्ची के गुमसुम रहने पर जब मां ने उससे इसका कारण पूछा तब भी उसने कुछ नहीं बताया। काफी पूछने पर बच्ची ने डिपार्टमेटल स्टोर में हुई घटना के बारे में मां को बताया। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और डिपार्टमेंटल स्टोर के मालिक अजय गांधी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने डिपार्टमेंटल स्टोर की सीसीटीवी के आधार पर मामले की छानबीन की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डालनवाला कोतवाली पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.