देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने क्यों उठाया सिलेंडर, क्यों खींचना पड़ा रिक्शा?

बढ़ती महंगाई के खिलाफ उत्तराखंड कांग्रेस का केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला-बोल जारी है।

शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून में महंगाई के खिलाफ अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान उनका अनोखा अंदाज देखने को मिला। हरदा ने पहले राजपुर रोड स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से गांधी पार्क तक ऑटो खींचा। फिर गैस सिलेंडर को कंधे पर रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के इस अंदाज पर उन्होंने कहा कि ये विरोध दर्ज कराने का उनका अपना तरीका है। पूर्व सीएम ने कहा कि सरकार ने आम आदमी के घर का बजट बिगाड़ दिया है। कई प्रदेशों में पेट्रोल का दाम 100 रुपए के पार चला गया है। गैस सिलेंडर के दाम भी तेजी से बढ़ रहा है। अब तो लोगों को ये डर सताने लगा है कि कहीं सरकार सिलेंडर का दाम हजार रुपये ना कर दे।

खाने-पीने की चीजों में बेतहाशा महंगाई पर भी हरीश रावत ने सरकार पर हमला बोला उन्होंने कहा कि सरसों का तेल 145-155 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है। लगातार बढ़ रही महंगाई से आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। महंगाई के बोझ तले दबी महिलाएं अब यह कह रही हैं कि भाजपा तेरा कैसा खेल, खा गए राशन..पी गए तेल। हरीश रावत ने चेतावनी दी कि अगर सिलेंडर के दाम 3 महीने पुराने दामों पर नहीं आए तो प्रदेश कांग्रेस का ये प्रदर्शन जारी रहेगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.