हरिद्वार: कुंभ से ठीक पहले बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, आरोपी कोलकाता और अजमेर भी रह चुका है

हरिद्वार पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को पिरान कलियर से गिरफ्तार किया है।

स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। ये शख्स बिना किसी पासपोर्ट के पिछले तीस सालों से भारत में रह रहा था। आरोपी का नाम सरवर हसन है और उसकी उम्र 60 साल है। आरोपी बांग्लादेश के डिवीजन बागैरहाट का रहने वाला है। दरअसल पिरान कलियर थाना पुलिस और खुफिया विभाग की संयुक्त टीम इलाके में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान उनकी नजर एक संदिग्ध शख्स पर पड़ी। टीम ने उसे थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना नाम सरवर हसन बताया और ये कबूल किया कि वो बांग्लादेश का रहने वाला है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो 30 साल पहले बॉर्डर पार कर भारत आया था। पहले वो कुछ वक्त कोलकाता में रहा। इसके बाद वो अजमेर शरीफ आया, जहां से वो करीब दो साल पहले पिरान कलियर आ गया और यहां एक गेस्ट हॉउस में काम करने लगा। कलियर थाना प्रभारी जगमोहन रमोला ने बताया कि आरोपी को बिना पासपोर्ट के गिरफ्तार किया गया है। जिसके खिलाफ विदेशी पासपोर्ट अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.