देहरादून: इस्तीफा देने के बाद आजकल कहां हैं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और क्या कर रहे?

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह को पद से इस्तीफा दिए आज 10 दिनों से ज्यादा का वक्त हो गया है।

सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद से वो अब संगठन के कामों में सक्रिय हो गए हैं। अब वो ज्यादा पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। साथ ही वो पहले के मुकाबले परिवार को भी ज्यादा वक्त दे पा रहे हैं। एक वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक पूर्व सीएम इन दिनों सुबह 5 बजे उठ जाते हैं। उसके पहले योगासन उसके बाद वॉक करते हैं। कुछ देर के लिए बैडमिंटन भी खेलते हैं। ठीक 9:30 बजे नाश्ता करने के बाद दोपकर 2 बजे तक पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हैं। दोपहर के खाने के बाद थोड़ा आराम करते हैं। इसके बाद परिवार को समय देना और पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाते हैं। शाम के समय भी वो कार्यकर्ताओं या परिवार के साथ ही रहते हैं। इसके बाद टीवी पर राज्य में तमाम राजनीतिक और दूसरे घटनाक्रम पर भी वह नजर रखते हैं। इस तरह रात करीब 11 बजे वह सोते हैं।

ट्विटर पर पूर्व सीएम पहले की ही तरह एक्टिव हैं और अपने कार्यक्रमों की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। रविवार को भी वो जिन कार्यक्रमों में शामिल हुए उसकी जानकारी ट्विटर पर साझा की।

फिलहाल त्रिवेंद्र सिंह रावत अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भी अभी से जुट गए हैं। वो हर दिन बड़ी तादाद में अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात आगे की रणनीति पर चर्चा करते हैं। खबर ये भी है कि वो जल्द ही सीएम आवास को भी खाली करने वाले हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.