नैनीताल: कॉर्बेट नेशनल पार्क में दो टाइगर की मौत से मचा हड़कंप, हत्या या कोई और वजह?

नैनीताल के कॉर्बेट नेशनल पार्क में एक हफ्ते में दो टाइगर की मौत से पार्क प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

एक बाघ का शव शनिवार को मिला जबकि दूसरे बाघ का शव 15 मार्च को मिला था। गौर करने वाली बात ये है कि दोनों बाघों के शवों की एक जैसी स्थिति थी। फिलहाल पार्क प्रशासन के अधिकारी मौत की वजह बाघों के आपसी संघर्ष को मान रहे हैं, लेकिन हत्या के शक से भी इनकार नहीं कर रहे हैं। अब हमलावर बाघ का पता लगाने के लिए वन के अंदर कैमरे लगा दिए हैं। कॉर्बेट प्रशासन के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि दोनों बाघों ने किसी ताकतवर बाघ के हमले में अपनी जान गंवा दी है। मगर फिर भी इस बात पर यकीन करना मुश्किल है। 15 मार्च को जिस बाघ का शव मिला था उसका पिछला हिस्सा किसे जंगली जानवर द्वारा खाया हुआ गया लग रहा था और उसकी नाक और गले की हड्डी टूटी हुई थी। जिसके आधार पर वन विभाग ने उसकी मौत का कारण आपसी संघर्ष होना बताया था।

6 दिन के बाद ही शनिवार को उसी जगह पर वन कर्मियों को गश्त के दौरान तकरीबन 4 साले के एक और बाघ का शव मिला और इस बाघ के शव का पिछला हिस्सा भी किसी जंगली जानवर द्वारा खाया गया था। इसके बाद से ही कॉर्बेट प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। कॉर्बेट के पशु चिकित्सक दुष्यंत शर्मा का कहना है कि बीते शनिवार को मिले गए बाघ के शव का पोस्टमार्टम किया गया और उसके बाद शव को नष्ट कर दिया गया। पार्क के रेंजर ने बताया कि बाघों के बीच आपस में ही लड़ाई होती रहती है, इसमें अक्सर कमजोर बाघ की जान चली जाती है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.