किसानों के लिए राहत की खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि के तहत आज देश नौ करोड़ किसान परिवार के बैंक खातों में 18 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर किये।
इसमें से उत्तराखंड के 8.27 लाख किसान परिवारों के बैंक खातों में 165 करोड़ रुपए पहुंचे। पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जयंती के मौके पर 25 दिसंबर को केंद्र सरकार सुशासन दिवस के रूप में मनाती है। इसी के मौके पर मोदी सरकार ने किसानों को ये तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी आज वीडिये कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अलग-अलग प्रदेश के किसानों से जुड़े और उनसे संवाद किया।। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी ऑनलाइन जुड़े। देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़े।
मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर सुशासन के क्षेत्र में राज्य सरकार की उपलब्धियां गनाई। उन्होंने प्रदेशवासियों को सुशासन दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। इस नीति के तहत सरकारी कामकाज में क्वालिटी, समयबद्धता और उत्तरदायित्व निर्धारण के लिए कई अहम कदम उठाए गए। इससे जनसेवाओं को प्रदेश के नागरिकों तक पहुंचाना और अधिक सहज और सुगम हुआ है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.